Kabir Bijak (कबीर बीजक) – 565

₹500
₹400/-

Inclusive of all taxes

Pramod Chandra Shastri - Hindi - Rupesh Thakur Prasad Prakashan

Kabir Bijak (कबीर बीजक) – 565

कबीर बीजक (Kabir Bijak) कबीरदास के जीवन से सम्बन्धित विभिन्न तथ्यों की प्रमाणिकता संदिग्ध है। स्वयं उनके द्वारा रचित काव्य एवं कुछ तत्कालीन कवियों द्वारा रचित काव्य- ग्रन्थों में उनके जीवन से सम्बन्धित तथ्य प्राप्त हुए हैं। इन तथ्यों की प्रमाणिकता के सम्बन्ध में विद्वानों में अत्यधिक मतभेद है। उनके जीवन-वृत्त पर प्रकाश डालने वाले तथ्यों को ‘कबीर-चरित-बोध’, ‘भक्तमाल’, ‘कबीर-परचै’ आदि जिन ग्रन्थों के आधार पर संकलित किया गया है, अभी तक इन ग्रन्थों की प्रामाणिकता भी सिद्ध नहीं हुई है। इसके पश्चात् भी अन्य प्रमाणिक तथ्यों के अभाव में विद्वानों ने इन्हीं तथ्यों के आधार पर उनके जीवन-वृत्त की रूपरेखा प्रस्तुत की है। इनका जीवन-वृत्त इस प्रकार है-
                 सन्त कबीर का जन्म संवत् १४५५ (सन् १३९८ ई०) में, एक जुलाहा परिवार में हुआ था। उने पिता का नाम नीरू एवं माता का नाम नीमा था। कुछ विद्वानों का यह भी मत है कि कबीर किसी विधवा ब्राह्मणी के पुत्र थे, जिसने लोकापवाद के भय से जन्म देते ही इन्हें त्याग दिया था। नीरू एवं नीमा को ये कहीं पड़े हुए मिले और उन्होंने इनका पालन पोषण किया। कबीर के गुरु प्रसिद्ध सन्त स्वामी रामानन्द थे। जनश्रुतियों के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि कबीर विवाहित थे। इनकी पत्नी का नाम लोई था। इनकी दो सन्तानें थी। एक पुत्र जिसका नाम कमाल और एक पुत्री जिसका नाम कमाली था।

Author : Pramod Chandra Shastri

Publisher : Rupesh Thakur Prasad Prakashan

Language : Hindi

Pages : 400

Cover : Hard Cover

ISBN : 565-542-2392544

Size : 14 x 2 x 22 ( l x w x h )

Weight : 

Item Code :

You May Also Like

Contact on WhatsApp